*ब्रेकिंग – पोलखोल | SBI कृषि वाणिज्यिक शाखा नरसिंहपुर में गोली चलने की सूचना थाना कोतवाली क्षेत्र में कुछ देर पहले की घटना, पुलिस मौके पर पहुंची, देखिये पूरी ब्रेकिंग सिर्फ पोलखोल!*

नरसिंहपुर। 4 अक्टूबर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कृषि वाणिज्यिक शाखा के पास कुछ देर पहले गोली चलने की घटना की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक के गार्ड द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है।

घटना में आदित्य नेमा उम्र 17 वर्ष, उसका दोस्त सचिन नामदेव उम्र 17 वर्ष तथा विपिन नेमा उम्र 46 वर्ष के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य टिफिन सेवा का काम करता है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली किस परिस्थिति में चली, किसे गोली लगी है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पोलखोल न्यूज़ इस घटना से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

⚠️ यह प्रारंभिक जानकारी है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि/विवरण आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!