नरसिंहपुर ! 18 सितम्बर 2026
गोटेगांव। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ, गोटेगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने प्रमुख रूप से गोटेगांव में मटर मंडी स्थापित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग की फसल की लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई।
ज्ञापन में सोयाबीन, उड़द एवं मक्का की खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। वहीं मंडी अधिनियम की धारा 36/3 को लागू कराने की मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।








