*“जैन समाज का गुस्सा: नरसिंहपुर में ज्ञापन सौंपकर की सख्त कार्रवाई की मांग”!*

 

नरसिंहपुर! 22 मई 2026

शुक्रवार को नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन रीवा में हुए बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में Rewa में हुए हादसे में जैन धर्म की तीन महिला धर्मगुरुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें दो माताजी की मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माताजी सुबह दैनिक दिनचर्या के लिए धर्मशाला से निकली थीं और निर्धारित स्थल की ओर जा रही थीं, तभी यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।

इस घटना के बाद आरोपी चालक और वाहन को जबलपुर जिले की Bargi Police Station क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।

समाजजनों ने मांग की कि आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की भी अपील की गई।

 

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए प्रशासन से त्वरित न्याय की अपेक्षा जताई।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!