कन्हेरी टोरिया से क्षमता से अधिक पत्थर परिवहन, राजस्व नुकसान और निर्माण कार्यों की तोड़फोड़ के आरोप

नरसिंहपुर! 1 अगस्त 2026 तेन्दूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेन्दूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत खमरिया स्थित कन्हेरी टोरिया क्षेत्र में क्षमता से अधिक वजन के पत्थरों के परिवहन का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओवरलोड वाहनों के जरिए पत्थरों की ढुलाई की जा रही है, जिससे शासन को रॉयल्टी के रूप में राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही से जल संवर्धन के लिए बनाए गए निर्माण कार्य भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लगातार ओवरलोड वाहनों के चलने से जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत खमरिया के सरपंच द्वारा कई बार प्रशासन से शिकायत किए जाने का दावा किया गया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो राजस्व हानि के साथ-साथ सार्वजनिक निर्माण कार्यों को भी और अधिक नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।

नोट: यह समाचार स्थानीय स्तर पर लगाए गए आरोपों और शिकायतों पर आधारित है। प्रशासन या संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!