गंभीर बीमारी से परेशान 48 वर्षीय व्यक्ति ने इल्लीमार दवा पीकर दी जान, जिला अस्पताल नरसिंहपुर में पोस्टमार्टम

नरसिंहपुर। 1  अगस्त 2026 जानकारी के अनुसार बालकृष्ण बट्टी (48), पिता जहरलाल बट्टी, निवासी बुधाना मोड़, थाना हर्रई, जिला छिंदवाड़ा गंभीर बीमारी से लंबे समय से परेशान थे। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को उन्होंने इल्लीमार दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!