*शराबबंदी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं महिलाएं, ग्राम शाहपुर में शराब बिक्री पर रोक की मांग!*

नरसिंहपुर।  12  सितम्बर 2026  ग्राम शाहपुर में शराबबंदी की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने गांव में शराब की बिक्री एवं उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत और मांग रखी।

महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण परिवारों और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा शराबबंदी की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी। अब प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

देखिए, शराबबंदी को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं महिलाओं ने क्या कहा – सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!