*ब्रेकिंग – पोलखोल नरसिंहपुर पुलिस में तबादलों का सिलसिला जारी, अब वर्षा धाकड़ और जयावती कुडपे के नाम भी सूची में, देखिये कहां पहुंचे अधिकारी !*

नरसिंहपुर।  11  सितम्बर 2026  मध्यप्रदेश पुलिस में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को लेकर जारी सूचियों में नरसिंहपुर जिले से जुड़े स्थानांतरण लगातार सामने आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि कुछ देर पहले पोलखोल न्यूज़ ने जिले से हुए रक्षित निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षक के स्थानांतरण की सूची सामने रखी थी। इस सूची में मनोरमा बघेल और प्रियंका केवट के स्थानांतरण सहित अन्य अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया था।

वहीं, अब कुछ देर पहले सामने आई एक और सूची में वर्षा धाकड़ और जयावती कुडपे के नाम भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा धाकड़ का नरसिंहपुर से पीटीएस पचमढ़ी तथा जयावती कुडपे का नरसिंहपुर से अजाक, PHQ भोपाल स्थानांतरण किया गया है।

 

पुलिस विभाग में लगातार सामने आ रही इन नवीन पदस्थापनाओं के बाद जिले के पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संबंधित आदेश के अनुसार अधिकारी अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!