*नई मोटरसाइकिल बनी पारिवारिक कलह की वजह, युवक की मौत से गांव में शोक!*

नरसिंहपुर। 16 जुलाई 2026

जिले के बसेड़ी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 32 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखन धानक (32 वर्ष), निवासी बसेड़ी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नई मोटरसाइकिल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद लखन घर से निकल गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दी।

देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान लखन धानक के रूप में की। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!