नरसिंहपुर! 16 जुलाई 2026
पचामा में वर्ष 2022-23 में स्वीकृत नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पोलखोल न्यूज़ को भेजे गए एक वीडियो और शिकायत में दावा किया गया है कि करीब 2 लाख रुपये की लागत से तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 281 के तहत खेरापति मंदिर से तीरथ के घर की ओर नाली निर्माण कराया जाना था, लेकिन आज भी मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का प्रमुख मार्ग है, जिससे होकर स्कूली बच्चे, सोसाइटी जाने वाले किसान तथा आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह समाचार पोलखोल न्यूज़ को प्राप्त दर्शक द्वारा भेजे गए वीडियो और शिकायत के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। समाचार में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के हैं। मामले में संबंधित पंचायत एवं अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।








