नरसिंहपुर ! 12 जुलाई 2026
खबर नंबर-1:
गाडरवारा में सर्पदंश से महिला की मौत
बैरागढ़ इलाके में सुबह घर के बाहर काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
खबर नंबर-2:
नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
शासकीय हाई स्कूल तलापार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
खबर नंबर-3
: उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का प्रशिक्षण
जिला स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को असाक्षरों के सर्वे, सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन और साक्षरता अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
खबर नंबर-4:
पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य और CPR प्रशिक्षण
पुलिस लाइन नरसिंहपुर में करीब 80 पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और बेसिक लाइफ सपोर्ट यानी CPR की तकनीक सिखाई गई।
खबर नंबर-5:
अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई
खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बिना ईटीपी के मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते तीन वाहन जब्त किए गए। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।








