*”मुझे और मेरे बेटों को बचाइए साहब…” कलेक्टर जनसुनवाई में महिला ने सुनाई पीड़ा, कार्रवाई की मांग!*

नरसिंहपुर! 13 जुलाई 2026

नरसिंहपुर जिले में आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में रामनगर पाठक वार्ड निवासी महिला पार्वती बाई मेहरा ने पहुंचकर अपनी समस्या बताई और सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई।

महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उसके पुत्रों के साथ घर में घुसकर मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हैं और परिवार को परेशान करते हैं।

आवेदन में महिला ने अवैध शराब बिक्री का भी आरोप लगाते हुए बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई।

पार्वती बाई ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि वह और उनका परिवार भयमुक्त होकर रह सके।

(नोट: यह समाचार महिला द्वारा जनसुनवाई में दिए गए आवेदन और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।)

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!