*शहीद की शहादत को सलाम, अब सम्मान के संकल्प को पूरा करने की जरूरत!*

नरसिंहपुर ! 9 जुलाई 2026 जिले के बोहानी ग्राम के वीर सपूत और हॉक फोर्स बालाघाट के जवान शहीद आशीष शर्मा ने नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

शहीद आशीष शर्मा के अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उनकी स्मृति में खेल स्टेडियम निर्माण और मुख्य मार्ग पर शहीद की प्रतिमा एवं पार्क निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके लिए शासकीय भूमि उपलब्ध होने की जानकारी भी सामने आई थी।

लेकिन समय बीतने के बाद भी इन घोषणाओं को धरातल पर पूरा नहीं किया जा सका है। अब क्षेत्रवासियों और शहीद परिवार की ओर से मांग उठ रही है कि वीर जवान की स्मृति में किए गए वादों को जल्द पूरा किया जाए।

लोगों का कहना है कि शहीद आशीष शर्मा का बलिदान देश के लिए प्रेरणा है। उनकी यादों को संजोने के लिए स्मारक और खेल सुविधाओं का निर्माण सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा ले सकें।

अब सभी की नजरें शासन और प्रशासन की पहल पर हैं कि शहीद के सम्मान में किए गए संकल्पों को जल्द पूरा किया जाए

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!