नरसिंहपुर ! 9 जुलाई 2026
खबर 1: शहीद आशीष शर्मा के सम्मान का इंतजार, CM की घोषणाएं अब भी अधूरी
नक्सल उन्मूलन अभियान में शहीद हुए हॉक फोर्स बालाघाट के जवान आशीष शर्मा की स्मृति में खेल स्टेडियम, प्रतिमा और पार्क निर्माण की घोषणा अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी। बोहानी के ग्रामीणों ने जल्द अमल की मांग उठाई।
खबर 2: नरिया गांव में दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय संतोषी ठाकुर की सर्पदंश से मौत
नरसिंहपुर जिले के नरिया गांव में जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय संतोषी ठाकुर की मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खबर 3: रॉयल सिटी कॉलोनी में बदहाल हालात, 18 साल से सड़क-नाली की समस्या से परेशान रहवासी
नरसिंहपुर शहर की रॉयल सिटी कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर रहवासियों ने आवाज उठाई। बारिश में जलभराव और कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
खबर 4: 67 साल पुराने तालाब को मिलेगा नया जीवन, मेख पंचायत में शुरू हुआ जीर्णोद्धार कार्य
गोटेगांव जनपद की ग्राम पंचायत मेख में ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वर्ष 1959 में दान की गई 20 एकड़ से अधिक भूमि पर बने इस तालाब से जल संरक्षण और किसानों को लाभ मिलेगा।
खबर 5: गाडरवारा पुलिस का बड़ा खुलासा, बस यात्रियों के बैग काटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
हींग बेचने की आड़ में यात्रियों को निशाना बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।








