नरसिंहपुर! 27 मई 2026
नरसिंहपुर से एक गंभीर शिकायत सामने आई है, जिसमें देवास जिले की खातेगांव तहसील के संदलपुर निवासी मिठ्ठू सिंह राजपूत ने कुछ लोगों पर धमकी और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत में रंजीत चित्तौड़िया, प्रकाश उर्फ मुंडर चित्तौड़िया, कोहिनूर चित्तौड़िया और विक्रम सिंह के नाम शामिल हैं, जो वर्तमान में नर्मदा नदी के किनारे सांकल और बुधगांव गांवों के बीच डेरा डाले हुए बताए गए हैं।

आवेदक का आरोप है कि आरोपी पक्ष व्यक्तिगत विवाद के चलते उन्हें गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि उनके नाम का इस्तेमाल कर जड़ी-बूटी की दवाएं अत्यधिक कीमतों पर बेची जा रही हैं।
नरसिंहपुर में शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी नदी किनारे तंबुओं में रहकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं और जंगली सूअरों का शिकार करने के लिए बम जैसे खतरनाक तरीकों का उपयोग करते हैं। आवेदक ने अपनी सुरक्षा और प्रतिष्ठा को खतरा बताते हुए प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह शिकायत 26 मई 2026 को संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन में दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि और जांच होना बाकी है।










