नरसिंहपुर! गाडरवारा। 29 मई 2026
ग्राम सिहोरा, चौकी सिहोरा थाना गाडरवारा की निवासी महिला इमरती बाई मिरधा और उनके पति प्रदीप मिरधा ने परिवार के ही सदस्यों पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिला का आरोप है कि दिनांक 27 मई बुधवार की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच उनकी ननद सविता, उनके पति कमलेश खंगार एवं उनके तीन बच्चों ने इमरती बाई और उनके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की।
इमरती बाई के अनुसार उनका और सविता का घर पास-पास स्थित है। आरोप है कि सविता द्वारा टीनशेड का कार्य कराया जा रहा था, जिसमें लोहे के एंगल उनकी जगह की ओर आगे बढ़ाकर लगाए जा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
महिला का यह भी आरोप है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर चौकी सिहोरा पहुंचीं तो वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चौकी से भगा दिया।
मामले में महिला ने अपने पति और बच्चे के साथ 28 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है!
पोलखोल, आम जनता के साथ, निष्पक्ष और निर्भीक।








