नरसिंहपुर | 28 मई 2026
नरसिंहपुर। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम तिंदनी गरट्टा के पास उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब शेढ नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र करीब 15-15 वर्ष बताई जा रही है।
घटना -गुरूवार आज दोपहर 3-4 बजे की है..
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों के शव जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे शहर के रहने वाले थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पोलखोल








