नरसिंहपुर ! 28 मई 2026
नरसिंहपुर मुख्यालय से लगे ग्राम खमतरा में नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की गई, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
बताया जा रहा है कि यह रास्ता शासकीय स्कूल तक जाता है, ऐसे में स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना गंदगी और बदबू के बीच निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।








