नरसिंहपुर ! 27 मई 2026
बरमान स्थित रेत घाट के पास चोंची घाट पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सूत्रों के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। युवक के मृत होने की सूचना सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि चोंची घाट क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों से अपील की जा रही है कि नदी या गहरे पानी वाले स्थानों पर जाते समय विशेष सतर्कता बरतें और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।
कृपया सावधानी रखें, गहरे पानी में जाने से बचें।








