*वृद्ध महिला की पारिवारिक पेंशन शुरू कराने की मांग, परिवार ने लगाई संबंधित विभागों से गुहार”!*

*नरसिंहपुर। 27 मई 2026

नरसिंहपुर नगरपालिका में कार्यरत रहे कन्छेदी लाल श्रीवास्तव जो की मनोज कुमार के पिता थे उनके पिता कन्छेदी का निधन 5-6 साल बाद भी उनकी वृद्ध माता हरिबाई श्रीवास्तव को पारिवारिक पेंशन नहीं मिल पा रही है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पेंशन से जुड़ी फाइल कई महीनों से नगरपालिका कार्यालय और जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय के बीच लंबित पड़ी है। इस कारण बुजुर्ग महिला को समय पर पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा।

 

परिवार ने बताया कि पहले नियमित रूप से पेंशन मिल जाती थी, लेकिन अब प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभागों से निवेदन किया है कि फाइल की जांच कर जल्द से जल्द पेंशन शुरू की जाए, ताकि वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक सहारे से वंचित न रहना पड़े।

 

*नोट:* ये खबर पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। प्रशासन से अपील है कि मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!