भोपाल! 26 मई 2026
वनखेड़ी। नर्मदापुरम जिले के मलकजरा क्षेत्र में एक किसान के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन ने 25 मई को वनखेड़ी तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान के साथ हुई घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।
संगठन का कहना है कि किसान के साथ हुए व्यवहार से किसानों में आक्रोश है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
राष्ट्रवादी किसान आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कार्यकर्ता एवं किसान भी मौजूद रहे।








