*“10 साल से काम, फिर भी नहीं सम्मान!” व्यावसायिक शिक्षकों ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन, देखिए पोलखोल रिपोर्ट में शिक्षकों ने क्या कहा!*

नरसिंहपुर ! 26 मई 2026
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नरसिंहपुर पहुंचकर श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनके मानदेय में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही उन्हें मिलने वाली मासिक एक आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी विभाग द्वारा समाप्त कर दी गई है।

व्यावसायिक शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को श्रम विभाग के समक्ष रखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि लंबे समय से वे अपनी मूलभूत मांगों को लेकर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

श्रम विभाग नरसिंहपुर ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और समस्याओं को श्रम आयुक्त इंदौर तक पहुंचाया जाएगा तथा निराकरण के लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जाएगी।

यह सभी प्रशिक्षक साथी नवीन व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक महासंघ जिला इकाई नरसिंहपुर के बैनर तले उपस्थित हुए। प्रदेश सचिव अंकित खरे एवं जिला अध्यक्ष अनीता दीक्षित के नेतृत्व में जिले के लगभग 40 व्यावसायिक प्रशिक्षक शामिल हुए। इस दौरान जिला सचिव उत्तम डेहरिया, वैभव शर्मा, संगीता श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कमलेश दुबे, यश राजपूत, सुरेंद्र चौधरी (जिला कोषाध्यक्ष) सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

देखिए पोलखोल की रिपोर्ट,आखिर व्यावसायिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर क्या कहा?

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!