*”रोटी छीनने की तैयारी?” बरमान नये सतधारा पुल किनारे गरीब महिलाओं की दुकानों पर कार्रवाई का डर | पोलखोल ग्राउंड रिपोर्ट!*

नरसिंहपुर ! 24 मई 2026

बरमान : पोलखोल टीम शनिवार 23 मई को नए सतधारा पुल के पास नर्मदा किनारे पहुंची, जहां हाईवे किनारे वर्षों से छोटी-छोटी टपरियों में दुकान चला रही महिला दुकानदारों से बातचीत की गई।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि NHAI प्रशासन द्वारा लगातार उनकी दुकानों को हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें कथित तौर पर अल्टीमेटम दिया गया है कि दुकानें स्वयं हटा लें, अन्यथा जेसीबी मशीन से कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वे प्रसाद, चाय-नाश्ता और अन्य छोटे व्यवसाय के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे में दुकानें हटने से उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

पोलखोल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया गया, जहां महिलाओं ने अपनी समस्याएं और चिंता खुलकर साझा कीं।

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।

👉 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ पोलखोल पर

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!