“हर गुरुवार जनता के बीच जालम सिंह पटेल: 312 आवेदनों पर सुनवाई, लोगों को मिला त्वरित समाधान”!”

नरसिंहपुर। 22 मई 2026 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल द्वारा प्रत्येक गुरुवार को विधायक निवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन के लिए समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। इस सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में 312 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जालम सिंह पटेल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान के प्रयास किए गए।

जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद का यह मंच लोगों में विश्वास और भरोसा बढ़ा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं और समाधान मिलने के बाद संतुष्टि के साथ लौटते हैं।

जालम सिंह पटेल ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने हमेशा सामाजिक सरोकारों को महत्व दिया है और आज भी क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।

विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह जनसुनवाई में 312 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!