ब्रेकिंग पोलखोल *बरमान घाट पर फिर टला बड़ा हादसा नाविकों की सतर्कता से महिला समेत 4-लोगों की बची जान, समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू*

नरसिंहपुर! 22 ‌मई 2026
शुक्रवार को बरमान घाट पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, अभी कुछ देर पहले घाट क्षेत्र में एक महिला समेत 4 लोग पानी में फंस गए थे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद घाट क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नाविकों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
स्थानीय लोगों ने नाविकों के साहस और तत्परता की सराहना की। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पोलखोल, खबर वही जो सच दिखाए।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!