ब्रेकिंग न्यूज़ – दादा महाराज में दिव्यांग दुकान संचालक की दुकान पर हमला: लाठी-डंडों से तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल!”

नरसिंहपुर ! 24 फरवरी 2026   थाना स्टेशनगंज क्षेत्र अंतर्गत दादा महाराज परिसर में एक दिव्यांग दुकान संचालक की दुकान पर कथित रूप से तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ दुकान पर हमला करते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो कुछ देर पहले का बताया जा रहा है, वीडियो में महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी भी नजर आ रही है, जो घटना को और भी आश्चर्यजनक तथा चिंताजनक बनाती है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और संबंधित समिति की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई विवाद था तो उसे कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जाना चाहिए था, न कि इस प्रकार की हिंसक कार्रवाई से।

फिलहाल पूरे मामले में थाना स्टेशनगंज पुलिस की भूमिका और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पुलिस द्वारा वीडियो की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

📌 पोलखोल न्यूज़ इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!