“सींगरी नदी पुल पर कोतवाली पुलिस का प्रहार – 60 लीटर अवैध शराब के साथ स्कूटी सवार धराया”!

नरसिंहपुर! 24 फरवरी 2026

*”OPERATION EAGLE CLAW”*

*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी*

• *थाना कोतवाली अंतर्गत – एक आरोपी से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।*
• *अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी की गयी जप्त।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत एक विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना हुई कि सींगरी नदी रिप्टा पुल के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई जिसके परिणाम स्वरूप एक स्कूटी चालक से भारी मात्रा में शराब जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*थाना कोतवाली अंतर्गत कार्यवाही :
• आरोपी : शिवम नामदेव उर्फ चुर्री निवासी मगरधा, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर।

• जप्ती : लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को किया गया जप्त।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी  गौरव चाटे, सउनि. गोविंद नागेश, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक राहुल, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक कुलदीप साहू एवं श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!