*सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम!*

नरसिंहपुर ! 10 जुलाई 2026

नरसिंहपुर। मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम नरिया में सर्पदंश की घटना में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषी ठाकुर पिता/परिजन निवासी नरिया, 8 जुलाई की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। रात करीब 3 से 4 बजे के बीच जहरीले सर्प ने उसे काट लिया और मौके से भाग गया।

सर्पदंश के बाद परिजनों ने तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर युवती को जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!