नरसिंहपुर ! 21 मई 2026
नरसिंहपुर के नेहरू वार्ड निवासी शेख अनीष पिता शेख अजीज ने वार्ष्णेय ई-मोटर्स ऑटो एग्रो सर्विस से जुड़े एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनीष का आरोप है कि 17 अगस्त 2024 को उन्हें Citylife XV850 (E-Rikshaw Chocolate Passenger) वाहन दिलाने के नाम पर कुल ₹1 लाख 95 हजार की राशि बताई गई थी।
आरोप है कि वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर उनसे ₹40 हजार लिए गए। साथ ही दो चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिचय पत्र, समग्र आईडी, राशन कार्ड, आय, मूल निवासी सहित अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी जमा करवाई गई।
शेख अनीष का आरोप है कि करीब दो साल तक उन्हें वाहन नहीं दिया गया और ना ही जमा की गई राशि वापस की गई। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि उनके दिए गए चेकों के आधार पर उनके खिलाफ करीब ₹3 लाख के मामले में न्यायालय में प्रकरण भी लगाया गया है।
पीड़ित ने अपने पास उपलब्ध दस्तावेज और सबूतों के आधार पर अपनी बात रखी है। अब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल पोलखोल संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
क्या है पूरा मामला, देखिए पूरी खबर सिर्फ पोलखोल पर…








