*25 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम, विवाद के बाद घटना ने किया झकझोर!*

नरसिंहपुर। 23 जुलाई 2026   शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। टट्टा पुल के पास हुई इस घटना में किसानी वार्ड निवासी करन रैकवार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, करन उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्थित एक नाश्ते की दुकान पर काम करता था। उनका आरोप है कि बुधवार को किसी बात को लेकर दुकान संचालक से उसका विवाद हो गया था। परिवार का कहना है कि इस विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी के चलते यह दुखद घटना हुई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!