“भव्य आयोजन में झलका सेन समाज का गौरव: जयंती पर एकता, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम”!

नरसिंहपुर। 14 अप्रैल 2026 सेन समाज की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में नरसिंहपुर शहर के सदर मढ़िया स्थित तुलसी मानस भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

 

 

📢 कार्यक्रम के दौरान समाज के आराध्य देव की शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बना रहा।
इस अवसर पर सेन समाज जिला अध्यक्ष प्रदीप सेन ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर सामाजिक स्तर पर निरंतर कार्य करना चाहिए, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

 

➡️ कार्यक्रम ने समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक सहभागिता का प्रभावी संदेश दिया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!