नरसिंहपुर ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी | घटनास्थल से पुलिस खुलासे तक, कैसे सुलझी हत्या की गुत्थी?

नरसिंहपुर ! 3 जुलाई 2026

नरसिंहपुर में अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 3 गिरफ्तार!

नरसिंहपुर में वारूरेवा नदी पुल के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा ली। मृतक की पहचान तुलसीराम मेहरा के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सरोज मेहरा ने अपने प्रेमी महेंद्र मेहरा और उसके साथी विष्णू रजक के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

आरोपियों ने तुलसीराम को शराब पिलाने के बहाने वारूरेवा नदी पुल के पास बुलाया, जहां रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी के प्रेम संबंध हत्या की मुख्य वजह बने। पुलिस मामले में आगे की विवेचना और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

वीडियो इंट्रो:
“घटनास्थल से लेकर पुलिस की प्रेस वार्ता तक… देखिए कैसे नरसिंहपुर पुलिस ने अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाई और पत्नी, प्रेमी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। पूरी रिपोर्ट सिर्फ NSP पोलखोल न्यूज़ पर।”

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!