*सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में न गंवाएं समय, तुरंत अस्पताल पहुंचें, पोलखोल की अपील* *देखिए, कैसे अस्पताल में इलाज से बची एक महिला की जान!!*

नरसिंहपुर। 3 सितंबर 2026 थाना पलोहा क्षेत्र के ग्राम खतरिया निवासी शारदा पति गुड्डा धानक, उम्र करीब 40 वर्ष, को जहरीले सांप ने काट लिया। शारदा के अनुसार घटना उस समय हुई, जब वह अपने मायके ग्राम बम्हौरी में रात के समय घर पर सो रही थीं। देर रात करीब 2:30 बजे उन्हें सांप ने काट लिया।

 

सर्पदंश के बाद परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया। इसके बाद सुबह उन्हें गाडरवारा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया।

 

समय पर अस्पताल पहुंचने और चिकित्सकीय उपचार मिलने से महिला की जान बच सकी। इस घटना से एक बार फिर यह स्पष्ट होता है कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में झाड़-फूंक के भरोसे समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है।

पोलखोल समाचार की दर्शकों से अपील है कि जहरीले सांप या किसी अन्य जीव-जंतु के काटने पर झाड़-फूंक और अंधविश्वास में समय न गंवाएं। पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी शासकीय अस्पताल लेकर जाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार कराएं। सर्पदंश के मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इलाज में बिल्कुल भी देरी न करें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!