*पोलखोल: नए स्पीड ब्रेकरों की खुली पोल, चंद दिनों में ही उखड़ी गुणवत्ता!*

नरसिंहपुर। 3 जुलाई 2026  शहर में हाल ही में लगाए गए नए स्पीड ब्रेकरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक जागरूक दर्शक ने पोलखोल न्यूज़ को ताज़ा तस्वीरें भेजी हैं, जिनमें कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकरों के नट-बोल्ट उखड़कर ऊपर निकले हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन स्पीड ब्रेकरों को कुछ ही दिन पहले लगाया गया था, वे वाहनों का दबाव भी नहीं झेल पा रहे हैं। कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर उखड़ने लगे हैं और उनके नट-बोल्ट सड़क पर बाहर निकल आए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति को लेकर आमजन में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि कुछ ही दिनों में स्पीड ब्रेकरों की यह हालत हो गई है, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!