घर से बोले “दवाई लेकर आता हूं”, फिर आई दर्दनाक खबर; ट्रेन हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

नरसिंहपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हड़ी निवासी 65 वर्षीय पोहप सिंह मेहरा की ट्रेन हादसे में मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार पोहप सिंह मेहरा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच घर पर भोजन करने के बाद यह कहकर निकले थे कि वे दवाई लेने जा रहे हैं।

बताया गया है कि वे घर से लगभग 3:30 बजे निकले थे। शाम करीब 5 बजे उनके बड़े बेटे ने अन्य रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी दी कि पोहप सिंह अस्पताल में हैं और उनका ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है।

मृतक के रिश्तेदार नन्हेलाल झरिया ने बताया कि पोहप सिंह मेहरा सप्ताह में एक-दो बार सिंहपुर रोड स्थित बरगी ब्रिज के पास एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने जाया करते थे। वे लंबे समय से हृदय एवं किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे तथा उनका उपचार जबलपुर में चल रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

नोट: पुलिस जांच पूरी होने तक हादसे के कारणों को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!