*”सब्जी व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल! हथियार लेकर सड़क पर उतर रहे बदमाश, पोलखोल के पास पहुंचा वीडियो”!*

भोपाल! नरसिंहपुर! छिंदवाड़ा। 21 जुलाई 2026  छिंदवाड़ा से सिवनी और नरसिंहपुर मार्ग पर रात के समय सब्जी से लदे ट्रकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अकोला के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी फैजान ने पोलखोल को जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 1 से 3 बजे के बीच एक सफेद रंग की Verna कार में सवार कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।

फैजान के अनुसार, आरोप है कि ये लोग हथियार और तलवारें लेकर सब्जियों से भरे ट्रकों को रोकने का प्रयास करते हैं। हालांकि ट्रक चालक सतर्कता और समझदारी दिखाते हुए अपने वाहन नहीं रोकते और तेज गति से आगे निकल जाते हैं, जिससे किसी बड़ी घटना को टाला जा रहा है।

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी फैजान का कहना है कि इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवरों में भय का माहौल है। चालक रात के समय इन मार्गों पर चलने से डर रहे हैं, जिसका असर सब्जियों की समय पर आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। कई बार सब्जियां समय पर अन्य जिलों की मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

उन्होंने पोलखोल के माध्यम से पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

पोलखोल के पास पहुंचे वीडियो में सड़क पर संदिग्ध गतिविधियों का दावा किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!