*’साड़ी बांधकर कर लिया कब्जा’, PM आवास लाभार्थी ने लगाई न्याय की गुहार!*

नरसिंहपुर। 21 जुलाई 2026  प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने पड़ोसी महिला पर उसकी भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदक सुरेन्द्र कुमार चौधरी, निवासी महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, भटिया टोला, नरसिंहपुर ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है, लेकिन उनके मकान के पीछे रहने वाली पड़ोसी महिला कमला श्रीवास्तव कथित रूप से निर्माण कार्य नहीं होने दे रही हैं।

आवेदन के अनुसार, महिला ने आवेदक की भूमि पर साड़ियां बांधकर कब्जा कर लिया है। साथ ही, आवेदक ने आरोप लगाया है कि महिला गाली-गलौज करती हैं, झगड़ा करती हैं तथा जान से मरवाने की धमकी देती हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि महिला के यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है।

आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी भूमि पर कथित रूप से बांधी गई साड़ियों को हटवाकर कब्जा मुक्त कराया जाए, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान का निर्माण कराया जा सके।

फिलहाल यह आवेदक द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इस मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन द्वारा शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!