*नरसिंहपुर शहर में कच्ची शराब की उपलब्धता पर सवाल, नशे की हालत में मिली महिला ने बताई अपनी पीड़ा देखिए पोल खोल !*

नरसिंहपुर। 9 नवंबर 2026 शहर के पोस्ट ऑफिस के पास नशे की हालत में भिक्षा मांगती मिली लगभग 50 से 55 वर्ष की एक महिला ने कच्ची शराब के सेवन की बात कही। पोलखोल की टीम ने जब महिला से बातचीत की तो उसने बताया कि वह गम और दुख के कारण शराब पीती है। महिला ने अपने बेटे की भी शराब सेवन के चलते मौत होने की बात कही।

इस घटना के बाद शहर में अवैध कच्ची शराब की उपलब्धता और उसकी बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण के प्रयास किए जाने की बात कही जाती है, वहीं सार्वजनिक स्थान पर महिला का नशे की हालत में मिलना कई सवाल छोड़ गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में कच्ची शराब कहां से उपलब्ध हो रही है? इसकी बिक्री कौन कर रहा है और इस पर जिम्मेदार विभागों की निगरानी कितनी प्रभावी है?

पोलखोल का उद्देश्य किसी व्यक्ति को अपमानित करना नहीं, बल्कि नशे की सामाजिक समस्या को सामने लाना और जनजागरूकता फैलाना है।

नोट: महिला की निजता और गरिमा का ध्यान रखते हुए वीडियो में उनका चेहरा ब्लर किया गया है। महिला द्वारा बताई गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

देखिए पूरी खबर पोलखोल पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!