*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

नरसिंहपुर। 20 नवंबर 2026। पोलखोल न्यूज़

नरसिंहपुर शहर के व्यस्त मेन रोड पर शनिचरा स्थित इंदौर सेव भंडार के सामने एक मकान की तीसरी मंजिल पर कुछ देर पहले अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मेन रोड पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड करीब 30 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी लीकेज होने की बात भी कही है।

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही घर के सदस्यों ने स्वयं प्रयास कर आग पर काबू पा लिया।

इस घटना ने शहर की अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी और वाहन में पानी लीकेज के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

आग लगने का कारण और नुकसान कितना हुआ, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है।

देखिए पूरी खबर पोलखोल न्यूज़ पर।

पोलखोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक
20 नवंबर 2026

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!