दीपावली आगजनी पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने सरकार और प्रशासन को घेरा, पोलखोल की सक्रियता पर भी कही बड़ी बात!

नरसिंहपुर। 9 नवंबर 2026 दीपावली पर्व के दौरान 8 नवंबर को इतवारा बाजार स्थित बैल बाजार क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति ने जिला प्रशासन और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

9 नवंबर को अपने निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनपी प्रजापति ने बताया कि आगजनी की घटना वाले दिन उन्होंने स्वयं 112 पर फोन कर मदद मांगी थी। उनके मुताबिक, फोन एक महिला ने रिसीव किया और कुछ देर में दोबारा कॉल करने की बात कही, लेकिन इसके बाद कोई कॉल वापस नहीं आया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनके भतीजे ने फटाका मार्केट में खड़ी फायर ब्रिगेड को स्वयं

घटनास्थल तक पहुंचाया। हालांकि, एनपी प्रजापति का आरोप है कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड में पर्याप्त पानी नहीं था और उसका प्रेशर पंप भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पालिका सीएमओ की छुट्टी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दौरान, जब आगजनी की आशंका अधिक रहती है, तब सीएमओ छुट्टी पर कैसे चले गए? क्या उन्होंने किसी सक्षम अधिकारी को प्रभार सौंपा था?

उन्होंने कहा कि यदि उनके जैसे जनप्रतिनिधि को आपातकालीन स्थिति में ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा, तो आम नागरिकों को कितनी दिक्कत होती होगी।

एनपी प्रजापति ने यह भी सवाल उठाया कि नगर पालिका द्वारा लिए जाने वाले कर में वृद्धि के साथ फायर टैक्स भी शामिल किया गया है, इसके बावजूद आगजनी जैसी आपात स्थिति में अग्निशमन व्यवस्था की यह स्थिति क्यों है? उन्होंने शहर की विस्तारित सीमाओं में अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन से जवाब मांगा।

उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना के मामले में एफआईआर दर्ज होने में भी करीब 18 घंटे का समय लगा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

देखिए, दीपावली पर हुई आगजनी की घटना को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या-क्या सवाल उठाए, पूरी खबर पोल खोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!