*किसानों की 9 मांगों को लेकर लाखन सिंह पटैल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन! गन्ना ₹500 क्विंटल करने से लेकर बिजली बिल राहत तक उठाई आवाज देखिए क्या कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पोल खोल पर !*

नरसिंहपुर | 22 नवंबर 2026 | पोलखोल न्यूज़

किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटैल ने महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में 9 प्रमुख मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई है।

ज्ञापन में गन्ना किसानों को ₹500 प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने, शुगर मिलों द्वारा किसानों के बकाया भुगतान को जल्द करवाने तथा नई गुड़ भट्टियों पर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके अलावा कृषि मंडियों में समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी की व्यवस्था, यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त

उपलब्धता, खाद की कालाबाजारी पर रोक, नकली खाद एवं कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

लाखन सिंह पटैल ने कृषि पंपों पर बढ़े हुए बिजली बिलों से किसानों को राहत देने, खेतों में नए ट्रांसफॉर्मर लगाने पर सब्सिडी उपलब्ध कराने तथा गन्ना क्रेशर के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेते समय ग्राम पंचायत की एनओसी के नाम पर मांगी जा रही ₹5,000 की अतिरिक्त राशि समाप्त करने की मांग उठाई है।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने और कृषि से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

देखिए, किसानों की इन 9 मांगों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटैल ने क्या कहा, पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!