*जिला बंद के बाद किसान नेताओं के तेवर सख्त! आज शाम बनेगी आंदोलन की अगली रणनीति, मिल बंद और रेल रोको की चेतावनी?*

नरसिंहपुर | 21 नवंबर 2026 | पोलखोल न्यूज़

जिला बंद के बाद किसान नेताओं के तेवर सख्त! आज शाम बनेगी आंदोलन की अगली रणनीति, मिल बंद और रेल रोको की चेतावनी?

गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के जिला बंद का असर आज नरसिंहपुर में देखने को मिला। बंद के दौरान कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए। किसान नेताओं ने बंद को सफल बताते हुए व्यापारियों और आम नागरिकों के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला बंद के बाद किसान नेताओं के तेवर और सख्त नजर आए। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM ) नेता विमलेश पटैल और देवेंद्र पाठक ने पोलखोल न्यूज़ से चर्चा करते हुए स्पष्ट कहा कि किसानों को गन्ने का ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य हर हाल में मिलना चाहिए। नेताओं का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

नेताओं ने जानकारी दी कि आज शनिवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला बंद के बाद आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में आगे की आंदोलनात्मक गतिविधियों को लेकर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
चर्चा के दौरान किसान नेताओं ने मिल बंद और रेल रोको आंदोलन जैसे कदम उठाने की बात भी कही। ऐसे में अब जिला बंद के बाद किसान आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

क्या जिला बंद के बाद आंदोलन और तेज होगा? क्या किसानों की ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग को लेकर मिल बंद या रेल रोको जैसे कदम उठाए जाएंगे? आज शाम होने वाली बैठक के बाद आंदोलन की अगली तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।

जिला बंद का असर, किसान नेताओं के सख्त तेवर और आंदोलन की आगे की रणनीति… देखिए पूरी रिपोर्ट पोलखोल न्यूज़ पर।

नरसिंहपुर | 21 नवंबर 2026

पोलखोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक
जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!