नरसिंहपुर। 9 नवंबर 2026
नरसिंहपुर में राधे झारिया से जुड़े विभिन्न आरोपों और कथित विवादित बयानों को लेकर एक ज्ञापन सौंपने संबंधी संदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल संदेश में जान से मारने की धमकी, बम से उड़ाने की धमकी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, सनातन धर्म एवं सामाजिक विषयों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और समाजसेवियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया है।
संदेश के माध्यम से समस्त सजातीय बंधुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपने की अपील की गई है।
📍 एकत्रित होने का स्थान: जिला भाजपा कार्यालय, गांधी चौक, नरसिंहपुर
🕧 समय: दोपहर 12:30 बजे
फिलहाल यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल संदेश के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि एवं संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
अब देखना होगा कि इस मामले में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन क्या रुख अपनाता है।
📺 NSP पोलखोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक
#Narsinghpur #NarsinghpurNews #PolKholNews #MadhyaPradesh #ViralMessage #ज्ञापन #नरसिंहपुर #जिलाप्रशासन #LatestNews








