*अब Ola में नहीं आएगी बैटरी से लेकर सर्विस की शिकायत? जिले में शुरू हुई नई डीलरशिप, युवा व्यवसायी कार्तिक चौबे ने बताई नई E-Bike की खूबियां!*

नरसिंहपुर। 17 सितम्बर 2026 Ola की इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर ग्राहकों की बैटरी, सर्विस और मेंटेनेंस से जुड़ी शिकायतों के बीच अब कंपनी ने स्थानीय स्तर पर डीलरशिप नेटवर्क शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में जिले में युवा व्यवसायी कार्तिक चौबे ने Ola की E-Bike की डीलरशिप शुरू की है।

कार्तिक चौबे के मुताबिक, स्थानीय डीलरशिप शुरू होने से ग्राहकों को वाहन की सर्विसिंग, मेंटेनेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी। उनका कहना है कि इससे ग्राहकों को पहले की तुलना में बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

वहीं Ola ने अपनी नई E-Bike को नए फीचर्स और बेहतर बैटरी क्षमता के साथ बाजार में उतारा है। बाइक में आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं दी गई हैं।

पोलखोल से बातचीत में युवा व्यवसायी कार्तिक चौबे ने Ola की नई E-Bike की खासियतों, बैटरी, रेंज, फीचर्स, सर्विस और ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अब देखना होगा कि नई E-Bike और स्थानीय डीलरशिप के जरिए Ola ग्राहकों की सर्विस से जुड़ी परेशानियों को किस हद तक दूर कर पाती है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!