नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026 श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल (SNPS) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया जा रहा है।
गणेश उत्सव के अवसर पर स्कूल परिसर में आकर्षक सजावट के बीच ‘बाग के राजा- SNPS के राजा’ की भव्य प्रतिमा विराजमान की गई है। गणपति बप्पा के विराजमान होते ही पूरा विद्यालय परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आ रहा है!
गणेश उत्सव में स्कूल के संचालक संजय नेमा, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी एवं समस्त स्कूल परिवार उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सकारात्मक सोच के भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
उत्सव के दौरान आर्केस्ट्रा प्रस्तुति, संगीत वादन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। संगीत की मधुर धुनों और गणपति बप्पा की भक्ति के बीच विद्यालय परिसर का वातावरण मंत्रमुग्ध करने वाला नजर आया।
स्कूल में आयोजित यह गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एकता, अनुशासन, संस्कार, रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी दे रहा है। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी पूरे आयोजन की खूबसूरती को और बढ़ा रही है।
संचालक संजय नेमा एवं स्कूल परिवार की सहभागिता में आयोजित यह उत्सव विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव बनता नजर आ रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच SNPS का पूरा परिसर भक्ति, संगीत और सकारात्मक माहौल से गूंज रहा है।
विद्यालय परिवार की ओर से गणपति बप्पा से सभी के सुख, समृद्धि, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।








