*राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने डीडीए ऑफिस पहुंचकर स्लॉट डेट बढ़ाने का किया निवेदन!*

 

नरसिंहपुर ! 22 अगस्त 2026

शुक्रवार राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने डीडीए ऑफिस पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। किसान संगठन ने बताया कि हजारों किसानों के ऑनलाइन स्लॉट बुक हो चुके हैं, लेकिन कई किसानों के स्लॉट की निर्धारित तारीख निकल जाने के कारण वे प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।

संगठन ने अधिकारियों से मांग की कि जिन किसानों के स्लॉट की डेट निकल चुकी है, उनके लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

किसानों ने स्लॉट की तारीख बढ़ाने और छूटे हुए किसानों को आवेदन की सुविधा देने का भी निवेदन किया। इस दौरान किसान प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

आखिर किसानों ने डीडीए ऑफिस में क्या-क्या मांगें रखीं और अधिकारियों की ओर से क्या आश्वासन मिला? देखिए पूरी खबर लिंक पर!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!