*सुसाइड नोट में नाम लिखे व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग, मृतक के भाई ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार!*

नरसिंहपुर ! 21 अगस्त 2026

गाडरवारा क्षेत्र में 31 जुलाई 2026 को रेल से कटकर दुष्यंत उर्फ राम की मौत के मामले में मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें प्रदीप कौरव का नाम लिखा था। आरोप है कि सुसाइड नोट मिलने के बावजूद गाडरवारा पुलिस द्वारा मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके भाई को न्याय दिलाने की मांग की है। आवेदन 2 अगस्त 2026 को दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की गई है और सुसाइड नोट की जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!