*नरसिंहपुर: आदिवासी महिला ने लगाया मकान पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप!*

नरसिंहपुर। 22  जुलाई 2026  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरगटा की रहने वाली सुनीता बाई गौंड ने पड़ोसी सल्लू राजपूत के खिलाफ आवासीय मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, जान से मारने की धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

 

आवेदन के अनुसार, सुनीता बाई ने बताया कि उनके पति नन्हेलाल गौंड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा ड्रोन सर्वे के आधार पर ग्राम गरगटा में आवासीय पट्टा प्रदान किया गया है, जिस पर उनका परिवार लंबे समय से निवास कर रहा है। उनके मकान परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित शौचालय भी है, जिसका उपयोग परिवार के सदस्य नियमित रूप से करते हैं।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 19 जुलाई 2026 को जब उनके पति मजदूरी से लौटे तो शौचालय जाने वाले रास्ते पर लकड़ियां रखकर रास्ता रोक दिया गया था। लकड़ियां हटाने पर पड़ोसी सल्लू राजपूत कथित रूप से कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर के पास बैठकर नशा करता है, अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और विरोध करने पर मारपीट की धमकी देता है। इससे उनका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।

सुनीता बाई ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!