नरसिंहपुर। 7 नवंबर 2026 जिले के थाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम मचामऊ में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुकेश गौंड नामक युवक पर राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर पेट में चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया। हालत गंभीर होने और लगातार खून बहने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों और साथियों के अनुसार मुकेश मचामऊ नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
चाकूबाजी की इस घटना के पीछे क्या वजह रही? पुलिस जांच में क्या सामने आता है?
देखिए पूरी खबर पोल खोल पर।
नोट: घटना और हमले को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी का इंतजार है।








