*दीपावली पर नरसिंहपुर में रौनक, ज्वेलरी से लेकर पटाखा बाजार तक जमकर हुई खरीदारी !*

नरसिंहपुर।‌ 8 नवंबर 2026 दीपावली पर्व को लेकर नरसिंहपुर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। धनतेरस से लेकर छोटी दीपावली और दीपावली तक जिले के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने त्योहार की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। बाजारों में सुबह से देर रात तक चहल-पहल बनी रही।

दीपावली के अवसर पर बर्तन, कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान, रंगोली, दीपक और पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।

रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से बाजार जगमगाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस बार सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को लेकर भी लोगों में विशेष उत्साह रहा। शहर की ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, पटाखों की खरीदारी के लिए भी लोग बड़ी संख्या में निर्धारित पटाखा बाजार पहुंचे।

प्रशासन द्वारा पटाखा बाजार को शहर के व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से अलग सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक इंतजाम भी किए गए, ताकि नागरिक सुरक्षित वातावरण में पटाखों की खरीदारी कर सकें।

शासन-प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से जिले में दीपावली का उत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। चारों ओर रोशनी, खुशियों और उत्साह का वातावरण नजर आया।

पोलखोल न्यूज़ की ओर से समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!