नरसिंहपुर। 7 नवंबर 2026 जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्रीम लैंड सिटी कॉलोनी करेली में दबिश देकर 42 ग्राम 720 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश लडिया निवासी गोटेगांव एवं मोनू उर्फ यशवंत निवासी खमरिया, जिला सागर शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई के संबंध में करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने जानकारी दी।
प्रदीप शर्मा | करेली ACN भारत समाचार








